Cart updating

ShopsvgYour cart is currently is empty. You could visit our shop and start shopping.

Now Reading: महान बॉक्सर मैरी कॉम की प्रशंसा में 51 प्रसिद्द कथन | Mary Kom biography Quotes In Hindi

Loading

महान बॉक्सर मैरी कॉम की प्रशंसा में 51 प्रसिद्द कथन | Mary Kom biography Quotes In Hindi

Mary Kom biography Quotes In Hindi। मैरी कॉम की प्रशंसा में 51 कथन –

भारत की प्रसिद्ध बॉक्सर मैरी कॉम का पुरा नाम मांगते चुंगनेजंग मेरी कॉम है।। उनका जन्म  ( Mary Kom date of birth) 01 मार्च, 1983 में हुआ था और उनका जन्मस्थान कन्गथेइ, मणिपुरी, भारत है। Mary Kom की माता का नाम मांगते अक्हम कॉम और पिता का नाम मांगते तोंपा कॉम है। उनका विवाह करुँग ओंखोलर कॉम से हुआ है और उन्हें 3 संतान है।

एम् सी मैरी कॉम नें पेशेवर बॉक्सिंग गोपाल देवांग, एम् नरजीत सिंह, चार्ल्स अत्किनसन, रोंगमी जोसिया (कोच) से सीखी है। वर्तमान समय में वह इम्फाल मणिपुर (भारत) में निवास करती हैं। देश का का नाम रौशन करने वाली इस उमदा एथलीट ने ग्रेजुएशन चुराचांदपुर कॉलेज, इम्फाल (मणिपुर की राजधानी) से किया है।

mc Mary Kom biography,
mc Mary Kom biography,

वर्ष 1998 में प्रसिद्ध बॉक्सर ‘डिंगको सिंह’ ने एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीता अर्जित किया था। वह उन्ही के क्षेत्र से थे। इस वजह से Mary पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा, तभी उन्होंने एक बॉक्सर बन्ने का निश्चय किया। वर्ष 1998 से 2000 तक वह अपने घर में बताए बिना बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेती रहीं। वर्ष 2000 में जब मेरी कॉम ने “वीमेन बॉक्सिंग चैम्पियनशीप, मणिपुर” में जीती तो सब को उनके बारे में पता चल गया। इसके बाद उन्होंने जो उपलब्धियां हासिल की है उसे बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जायेंगे। उन्हें अर्जुन अवार्ड, पद्म श्री अवार्ड, राजीवगांधी खेल रत्न अवार्ड, लिम्का बुक “पीपल ऑफ़ द इयर” अवार्ड और पद्म विभूषण अवार्ड मिला है। आइये इस महान महिला एथलीट MC Mary Kom पर प्रसिद्ध लोगों के क्या विचार है यह जानते हैं।

Mary Kom Quote

“क्या महिला है… !” मैरी कॉम आप चैंपियन हैं। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन

मैं आप को सलाम करता हूँ। आप की तमाम उपलब्धियां प्रशंसपात्र व असामान्य है।Sachin Tendulkar सचिन तेंदुलकर

मैं Teen Age से ही उनकी बड़ी Fan रही हूँ। वह एक ट्रेंड सेटर है और महिला बॉक्सिंग का अनमोल रत्न है।Nikhat Zareen निखित ज़रीन

Mary Kom Age,
Mary Kom Age,

मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं मसल्स बना कर एक स्पोर्ट्सवुमन का किरदार अदा करुँगी। लेकिन यह प्रोजेक्ट करने पर अब मुझे गर्व है। MC Mary Kom से में बेहद प्रभावित हूँ।Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा

मैं उनसे मिला हूँ। वह एक मजबूत इरादों वाली विनम्र महिला है। युवा लड़कियां उनसे प्रेरणा ले सकती हैं।Rajnikanth रजनीकांत

एम् सी मैरी कॉम अपने सभी कार्यों में जीतने का जज़्बा लाती हैं। वह महिला सशक्तिकरण का अद्भुत उदहारण है।Slaman khan सलमान खान

MC Mary Kom,
MC Mary Kom,

मैंने “मैरी” से शादी की चूँकि उसकी सादगी मुझे पसंद आई, इसके अलावा मैं उसकी “जीतने की लगन” का भी Fan हूँ।Onler Karung ओनलेर कारुंग (Husband)

मैरी कॉम आपने महिला खेलप्रवृति को विश्वपटल पर सम्मान दिलाया है। आप का योगदान बहुत ही अद्भुत है। Narendra Modi नरेन्द्र मोदी (PM)

परिवार को संभालने और प्रॉफेशनल स्पोर्ट्स करियर को आगे बढ़ाने का काम साथ करने की प्रेरणा लेनी हो तो मैरी कॉम से बड़ी कोई और प्रेरणा नहीं होगी।Virat Kohli विराट कोहली

Mary Kom Awards,
Mary Kom Awards,

मैं चाहूंगा कि मैरी कॉम जैसी सशक्त महिला देश की पार्ल्यामेंट का हिस्सा हो। वह महिला सशक्तिकरण का सटीक उदहारण है।Rahul Gandhi राहुल गांधी

तीन बच्चों की माता होने के उपरांत खेल के प्रति उनका समर्पण और आत्मबल अद्भुत है। वह लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन (प्रेरणा) है।Vijendra Singh विजेंदर सिंह

आप हमारे स्टेट की शान हैं। पूरा देश आप पर गर्व करता है। खेलजगत में आपने अतुल्य योगदान दिया है। आप को ढेर सारी शुभकामनाएं।N Biren Singh (Manipur CM) एन बिरेन सिंह

Mary Kom children,
Mary Kom children,

अच्छा लगता है जब मेरी बॉक्सिंग स्किल्स की तुलना विजेंदर सिंह और मैरी कॉम जैसे दिग्गजों से होती है। लेकिन मुझे लगता है कि अभी मुझे अपने आप को और बेहतर करना है।Lovlina Borgohain लोवलीना बोर्गोहैन (बॉक्सर)

उन्हें मैं अपनी आइडल मानती हूँ। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा भी है। मुझे उनके सामने भले ही विजय मिली थी लेकिन फिर भी मैं आज के दौर में उन्हें ही सर्वश्रेष्ठ महिला बॉक्सर मानती हूँ।Nitu Ghangas नीतू घंगास (बॉक्सर)

किसी एक स्पर्धा में हार या जीत आप की सख्शियत बयां करने के लिए काफी नहीं है। आप एक लेजेंड हैं।Mirabai Chanu मीरा बाई चानू (वेट लिफ्टर)

Mary Kom achievements and awards,
Mary Kom achievements and awards,

भारतीय महिला बॉक्सिंग की सब से बड़ी प्लेयर “मैरी कॉम”, न जाने कितने लोगों को उन्होंने प्रेरित किया है,Bajrang Puniya (Wrestler) बजरंग पुनिया

उन्होंने जो भी हासिल किया है उसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ। परिश्रम और समर्पण उनके अग्रिम लक्षण है।Farhan Akhtar फरहान अख्तर

भारत को निरंतर गौरवान्वित कराने के लिए धन्यवाद, आप सच में महान हैं।Shahid Kapoor शाहिद कपूर

Mary Kom Age,
Mary Kom Age,

वह देश की शान है, अब यह बताने की भी ज़रूरत महसूस नहीं होती।Milap Zaveri मिलाप ज़वेरी

बहाने बनाने में उस्ताद महिलाओं को मैरी कॉम की जीवनी ज़रूर पढ़नी चाहिए। इन्होंने साबित किया है कि परिवार की जिम्मेदारी निभाना और करियर बनाना एक साथ संभव है।Virr Das वीर दास

लेजेंड मैरी कॉम, आप हर एक मुकाबले के बाद अपना कद और बढ़ा लेती हैं, और साथ ही अपनी मैडल टेलि भी।Ekta Kapoor एकता कपूर

Mary Kom family,
Mary Kom family,

आप #GC2018 में गोल्ड मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं, आप को लगातार सफलता के शिखर की और अग्रसर देखना रोमांचित करता है।Akshay Kumar अक्षय कुमार

वह बेहद हसमुख महिला है। खुल के हंसने वाले लोग अच्छे दिल के होते हैं। उनकी सादगी भी मुझे पसंद आई। मेरी नजर में वह एक सच्ची चैम्पियन है।Anupam Kher अनुपम खेर

हवाई अड्डे पर आप से मुलाकात हुई थी, आप से मिल कर बहुत प्रसन्नता हुई। हमें परदे का हीरो कहा जाता है, लेकिन आप “रियल एक्शन हीरो” हैं। “इंडियन प्राइड”Ajay Devgan अजय देवगन

Mary Kom date of birth,
Mary Kom date of birth,

आप की स्पोर्ट्समैनशिप हम सब के लिए बड़ी प्रेरणा है। आशा है आप यह सिलसिला लंबे समय तक जारी रखेंगी।Anil Kapoor अनिल कपूर

गोल्ड हासिल करने पर बधाई, एक बार फिर आपने कमाल कर के दिखा दिया, एक ही दिल है कितनी बार जीतेंगी !Shraddha Kapoor श्रद्धा कपूर

गट्स, ग्रीट & ग्लोरी, आप की अभूतपूर्व सिद्धियों के लिए अभिनंदन। देश का नाम रौशन करती रहें।Diana Penty डायना पैंटी

Did you like the महान बॉक्सर मैरी कॉम की प्रशंसा में 51 प्रसिद्द कथन | Mary Kom biography Quotes In Hindi आपको कैसे लगे ? Please share your comments

Indian Festival

Indian Festival Image Free - Download the BEST Free Download the perfect Indian festival pictures. Find over 100+ of the best free Indian festival images.

svg

What do you think?

Show comments / Leave a comment

Leave a reply

svg
Quick Navigation
  • 01

    महान बॉक्सर मैरी कॉम की प्रशंसा में 51 प्रसिद्द कथन | Mary Kom biography Quotes In Hindi