Cart updating

ShopsvgYour cart is currently is empty. You could visit our shop and start shopping.

Now Reading: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रशंसा में 57 प्रसिद्ध कथन | Cristiano Ronaldo Quotes In Hindi

Loading

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रशंसा में 57 प्रसिद्ध कथन | Cristiano Ronaldo Quotes In Hindi

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रशंसा में 57 प्रसिद्ध कथन | Cristiano Ronaldo Quotes In Hindi – क्रिस्टियानो रोनाल्डो (cristiano ronaldo ) फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी हैं। वह पुर्तगाल देश के निवासी हैं। उनका जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ था। वह 5 फरवरी 1985 के दिन जन्मे थे। फनचल, मदीरा (पुर्तगाल) उनका जन्मस्थल है। उनकी राशि कुंभ है। उनकी माता का नाम मारिया डालोरेस डॉस सैंटोस अवियरो है। उनके पिता का नाम जोस डिनिस अवियरो है। वह कैथोलिक धर्म में आस्था रखते हैं। उन्हें पुर्तगाली और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान है।

रोनाल्डो को CR7, रॉकेट रोनाल्डो, रॉनी और सी. रोनाल्डो (cristiano ronaldo )जैसे उपनामों से बुलाया जाता है। वर्तमान समय में उनके पास सेंट एंटोनियो की नागरिकता है। उनकी गर्लफ्रेंड / पार्टनर  का नाम जॉर्जिना रोड्रिगेज है। रोनाल्डो जब 14 साल के थे तब उन्हें रेसिंग हार्ट की बीमारी थी। जिसके चलते उनका फुटबॉल खेलना लगभग असंभव था। इलाज के बाद वह ठीक हो गए। अधिक शराब पीने के कारण रोनाल्डो पिता की 52 वर्ष की आयु में मृत्यु हुई थी, इसीलिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो (cristiano ronaldo ) किसी भी तरह का व्यसन नहीं करते हैं। उनकी माता को भी कैंसर की बीमारी हुई थी लेकिन वह ठीक हो गईं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (cristiano ronaldo ) ने 18 साल की उम्र में ही अपने देश की अतंर्राष्ट्रीय टीम में जगह (डेब्यू) बना ली थी। इसके बाद वह कई प्राइवेट लीग में खेले, आज सॉकर वर्ल्ड में उनका दबदबा बरकरार है। आज वह खेल जगत के सबसे धनवान खिलाड़ी भी बन चुके हैं। उनके Fans दुनियां के हर कोने में पाए जाते हैं। फिल्म स्टार्स, बिजनेस पर्सन, पॉलिटिशन, प्रोफेशनल्स, यंगस्टर्स, स्टूडेंट्स, सोशल वर्कर, स्कूल किड्स हर कोई उनका दीवाना है। आइए जान लेते हैं कि रोनाल्डो (cristiano ronaldo ) की प्रशंसा में विश्व के Celebrities और Superstars क्या राय रखते हैं।

Cristiano Ronaldo

जब आप की टीम में रोनाल्डो जैसा कुशल खिलाड़ी होता है तो ऐसा लगता है जैसे आप मैच में 1-0 की बढ़त के साथ खेलना शुरू कर रहे हैं।Zinedine Zidane ज़िनेदिन जिदेन

आज के समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्वोत्तम खिलाड़ी है। लेकिन हम मेसी को भी भूल नहीं सकते। लेकिन हां वह रोनाल्डो जैसा “Striker” नहीं है।Pele पेले

लगता है जैसे की उनके जूतों में जादू है। वह बेहद गतिमान और शक्तिमान हैं। उसकी तकनीक लाजवाब है। वह सोचते हैं कि वह फुटबॉल के साथ कुछ भी कर सकते हैं।Eusebio यूस्बायो

एक खिलाड़ी के तौर पर वह जो चाहे कर सकते हैं। वह अपनी स्किल्स के साथ फुटबॉल को कई बार ऐसी चतुराई से टेकल करते हैं कि मैं अपना हार्ट पकड़ लेता हूँ, और अचंभित हो जाता हूँ, की भला ऐसा कैसे संभव है।Luis Figo लुइस फिगो

ऐसे कुछ ही प्लेयर्स हैं जिनकी तुलना मुझ से की जाती है। लेकिन जब भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तुलना मुझसे होती है तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। यह मेरे लिए कॉम्प्लिमेंट जैसा है।George Best ज्योर्ज बेस्ट

फुटबॉल फील्ड पर वो जैसा खेल दिखाते हैं, मैंने किसी और को वैसा खेलते नहीं देखा। एक खिलाड़ी बड़े कारनामें कभी कभी कर जाता है लेकिन यह बंदा लगातार उच्च कोटि का खेल दिखाने में सक्षम है।Sir Bobby Charlton सर बॉबी चार्लटन

वह विश्व में सर्वोत्तम है। शायद इतिहास में सर्वोत्तम, क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल करने की मशीन है यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उनके जैसा करिश्माई खिलाड़ी शायद आगे कभी देखने को न मिले।Jose Mourinho जोश मोरिन्हो

मैंने दो दशकों में कई बड़े खिलाड़ी देखे हैं। लेकिन उन सब में रोनाल्डो सब से ऊपर है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो दर्शकों को फुटबॉल स्टेडियम की तरफ खींच लाता है।Sir Alex Ferguson सर एलेक्स फर्ग्युसन

वह डॉन है। उन्होंने खुद ही अपने आप को ऐसे ट्रेन किया है। वह मेरे लिए प्रेरणा स्रोत है। मैं उनका बहुत बड़ा Fan हूँ।Anthony Joshua एंथनी जोशुआ (Boxer)

मैं उनकी बड़ी प्रशंसक रही हूँ। जब भी उन से मिलना होता है, एक अलग ही एनर्जी वाला माहौल बन जाता है। वह एक अचीवर है। उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है।Jennifer Lopez जेनिफर लोपेज़ (Singer)

वह एक अद्भुत खिलाड़ी है, मैं उनके खेल को देखना बहुत एन्जॉय करता हूँ। मुझे लगता है कि लाइफ में डिसिप्लिन कैसा होना चाहिये, यह उनसे सीखने को मिलता है।Tiger Shroff टाइगर श्रॉफ

मुझे कई बार पुछा जाता है कि मेसी और रोनाल्डो में बढ़िया कौन है। मैं कहूंगा कि दोनों के पास अलग अलग स्किल सेट है। दोनों ही महान है, इनकी तुलना नहीं करनी चाहिए। फिर भी अगर एक नाम लेना ही है तो में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम लूंगा।Shaharukh Khan शाहरुख खान

पूरे वर्ल्ड में केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक ऐसा खिलाड़ी है जिसको खेलता देख कर मैं  क्रेजी हो जाती हूँ। वह फुटबॉल के जादूगर हैं।Rihana रिहाना (Singer)

मैं रोनाल्डो की बेहतर बनने की लगन का प्रशंसक हूँ। फुटबॉल खेल हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। CR7 से मुझे प्रेरणा मिलती है। वह बेजोड़ खिलाड़ी और बेहतरीन सख्श है।Rafael Nadal राफेल  नडाल (Tennis Player)

उनकी असामान्य कला और सटीक जीवनशैली प्रशंसापात्र है। वह मेरी नजर में ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम (GOAT) खिलाड़ी है। रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी को खेलते देखना, ऊपरवाले का हम फैंस के लिए गिफ्ट है।Virat Kohli विराट कोहली

जब एक महान खिलाड़ी रोबॉट या मशीन के जैसे परफॉर्म करने में नाकाम होता है, अपने ह्यूमन इमोशन दिखाता है तब उसे आसानी से क्रिटिसाइज कर दिया जाता है। रोनाल्डो ने जो हासिल किया है वह पाने का अन्य खिलाड़ी सिर्फ सपना देख सकते हैं। इसलिए उनका सम्मान करना चाहिए।Farhan Akhtar फरहान अख्तर

मिडिया के तीखे सवालों का तूफान झेलना कैसा होता है यह मैं जानता हूँ। रोनाल्डो जैसे बड़े खिलाड़ी के लिए यह और भी मुश्किल हो जाता है, उन्हें हर एक बात के लिए जज किया जाता है और स्पॉट में डाला जाता है। लेकिन यह सब “वे” कुशलता से हैंडल कर लेते हैं।Harry Maguire हैरी मैग्वेर

यह नॉर्मल बात है कि रोनाल्डो लगातार गोल करते रहते हैं। वह उसी कैलिबर के खिलाड़ी हैं। जब भी वह खेलेंगे तब गोल करेंगे। वह एक महाकाय स्ट्राइकर हैं, उन्हें ऐसा करने से रोकना लगभग असंभव हो जाता है।Leonel Messi लियोनेल मेसी

वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो केवल जीत के बारे में सोचता है। इसीलिए उनकी अचीवमेंट्स और लाजवाब परिणाम देख कर अब आश्चर्य नहीं होता है। उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत का प्रतिबिंब है।Jose Mourinho जोश मोरिन्हो (फुटबॉल मैनेजर)

वह मानसिक रूप से बहुत स्ट्रॉन्ग है। फील्ड पर वह बेहद चतुर है। उनके विनम्र व्यवहार की वजह से उनकी सफलता और भी ज़्यादा सम्मानपात्र बन जाती है।Antony Martial एंटोनी मार्टिअल (MU Team Mate)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल खेल के इतिहास में अब तक के सब से बड़े स्ट्राइकर है। उनकी काबिलियत पर कोई ऊँगली नहीं उठा सकता है।Paul Pogba पॉल पोगबा (MU Team Mate)

छ: यार्ड के अंतर पर खड़ा प्रतिद्वंद्वी अगर रोनाल्डो है तो वह एक लीथल वेपन जैसा है। उसे रोक पाना असंभव जैसा हो जाता है। उम्र बढ़ने के साथ खेल का स्तर थोड़ा नीचे आना आम बात है, लेकिन रोनाल्डो अलग ही मिट्टी का बना है।James Ducker जेम्स डकर (द टेलीग्राफ)

आज भले ही रोनाल्डो के पास वह गति नहीं है जो उनकी युवा अवस्था में थी, लेकिन मैं इस बात को लेकर 100% Sure हूँ की आज भी वह विश्व की किसी भी टॉप टीम में जगह बना लें इतने कुशल फुटबॉलर है।Marcelo मार्सेलो (ब्राजीलियन डिफेंडर)

Indian Festival

Indian Festival Image Free - Download the BEST Free Download the perfect Indian festival pictures. Find over 100+ of the best free Indian festival images.

svg

What do you think?

Show comments / Leave a comment

Leave a reply

svg
Quick Navigation
  • 01

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रशंसा में 57 प्रसिद्ध कथन | Cristiano Ronaldo Quotes In Hindi